Devotional India ×
⌕
👤
Hello ›
Sign In / Register
Set as Trusted Source
on Google Search
हरि ॐ तत्सत्
हरि ॐ तत्सत्
Radiant Immortal Atman,
Pranams 🙏🏻, Welcome to Devotional India | Here, You will find Everything on The Divine Heritage & Culture of Bharat. The Glory of Sanathan Dharma, Avatars, Mahatmas, Yogies, Festivals, Temples & Complete Collection of Vedas & Mantras | Panchang .
God is Love | Live in Love
Set as Trusted Source
on Google Search

सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa)

0:00 / 0:00
Show Quick Read
Summary is AI-generated, Devotional-reviewed
✦ AI Summary
सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) का नियमित पाठ प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। माता सरस्वती विद्या, बुद्धि, वाणी, संगीत, कला, ज्ञान और विवेक की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी कृपा से मनुष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है, अज्ञान का अंधकार दूर होता है और सफलता के नए मार्ग खुलते...
Listen to this article
Magnifier
100%
Language
Select your preferred website language
Accessibility Settings

Content Modules

Color Modules

Reading Modules

सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa)

IMG 0973.JPG 2

सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) का नियमित पाठ प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। माता सरस्वती विद्या, बुद्धि, वाणी, संगीत, कला, ज्ञान और विवेक की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी कृपा से मनुष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है, अज्ञान का अंधकार दूर होता है और सफलता के नए मार्ग खुलते हैं। विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों, लेखकों, संगीतकारों और ज्ञान की प्राप्ति की इच्छा रखने वाले सभी लोगों के लिए सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) का श्रद्धापूर्वक पाठ विशेष फलदायी माना गया है।

हिंदू धर्मग्रंथों, पुराणों और वेदों के अनुसार माता सरस्वती की आराधना से अनेक महान ऋषियों और विद्वानों ने अद्भुत ज्ञान एवं दिव्य प्रेरणा प्राप्त की। ऐसी मान्यता है कि महर्षि वाल्मीकि, वेदव्यास, गोस्वामी तुलसीदास, महाकवि कालिदास और अनेक अन्य विद्वानों ने माता सरस्वती की कृपा से अपनी असाधारण प्रतिभा का विकास किया। उनके द्वारा रचित ग्रंथ आज भी मानव समाज को ज्ञान, धर्म और सदाचार का मार्ग दिखाते हैं। यह माता सरस्वती के दिव्य आशीर्वाद का ही प्रभाव माना जाता है कि उनके भक्तों की बुद्धि निर्मल होती है और वे समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।

सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) का पाठ केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, वचन और कर्म को शुद्ध करने का भी एक प्रभावी साधन है। इसके नियमित पाठ से एकाग्रता बढ़ती है, स्मरण शक्ति मजबूत होती है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा अध्ययन और कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। इसलिए विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन श्रद्धा और विश्वास के साथ माता सरस्वती का स्मरण करना चाहिए।

यदि आप माता सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रतिदिन प्रातः स्नान के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण कर माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करें, सफेद पुष्प अर्पित करें और पूर्ण श्रद्धा से सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) का पाठ करें। विशेष रूप से वसंत पंचमी, माघ शुक्ल पंचमी तथा किसी भी शुभ अवसर पर इसका पाठ अत्यंत शुभ माना जाता है।

Read Also: Suryadev Chalisa

सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) का अर्थ समझकर उसका पाठ करने से भक्ति और भी गहरी हो जाती है। जब भक्त माता सरस्वती के गुणों, महिमा और कृपा का भावपूर्वक चिंतन करता है, तब उसके भीतर ज्ञान, विवेक, विनम्रता और सदाचार के संस्कार विकसित होते हैं। माता सरस्वती की आराधना जीवन में शिक्षा, कला, संगीत, लेखन, शोध, आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक सोच का आधार बनती है।

आइए, हम सभी श्रद्धा, विश्वास और समर्पण के साथ सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) का नित्य पाठ करें तथा माता सरस्वती से प्रार्थना करें कि वे हमें सद्बुद्धि, उत्तम ज्ञान, मधुर वाणी, विवेक और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करें। उनकी दिव्य कृपा से हमारा जीवन ज्ञानमय, सफल, सुखी और प्रकाशमय बने।

1e1b38fc 16d7 4979 a054 bd5ef1d0eb70
s17

प्रस्तुत है माता सरस्वती चालीसा हिन्दी में (Mata Saraswati Chalisa in Hindi) अर्थ के साथ।

श्री सरस्वती चालीसा हिन्दी में अर्थ के साथ (Shri Saraswati Chalisa with meaning in Hindi)

।। चालीसा का दोहा।।

जनक जननि पद कमल रज, निज मस्तक पर धारि। 
बन्दौं मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि॥

(हे माता सरस्वती (Mata Saraswati) – मैं अपने माता-पिता के चरणों की धूल को अपने माथे पर धारण करके आपको भी कोटिश नमन करता हूं। साथ ही आपसे विनती करता हूं कि हे माता बुद्धि-बल की शक्ति का वरदान दें)

पूर्ण जगत में व्याप्त तव, महिमा अमित अनंतु। 
रामसागर के पाप को, मातु तुही अब हन्तु॥

(हे मां सरस्वती (Maa Saraswati) – आप सम्पूर्ण जगत में व्याप्त हैं और आपकी महिमा की न तो कोई सीमा ही है और न ही कोई आदि-अंत है। हे माता आप ही हैं जो सरस्वती चालीसा रचयिता रामसागर (Saraswati Chalisa rachayita – Ramsagar)  जैसे भक्तों के पापों का हनन कर सकतीं हैं। )

।। चालीसा की चौपाई।।

जय श्री सकल बुद्धि बलरासी।
जय सर्वज्ञ अमर अविनासी॥

( बुद्धि की समस्त शक्तियों वाली माता सरस्वती आपकी जय हो। मरण-जीवन से मुक्त अर्थात्  अमर और सभी प्रकार की विनाशक शक्तियों पर विजय पाने वाली अर्थात् अविनाशी माता सरस्वती आपकी जय हो।) 

जय जय जय वीणाकर धारी।
करती सदा सुहंस सवारी॥ 

( हाथों में वीणा को धारण करने वाली माता सरस्वती आपकी जय हो। आप सदा ही हंस की सवारी करती हो )

रूप चतुर्भुजधारी माता। 
सकल विश्व अन्दर विख्याता॥

(हे माता सरस्वती (Saraswati Maa) आप चार भुजाओं वाली हो और आप समस्त विश्व में प्रसिद्ध हो अर्थात् इस जगत के सभी प्राणी आपको अच्छी तरह से जानते ।)

जग में पाप बुद्धि जब होती। 
जबहि धर्म की फीकी ज्योती॥

( विश्व में जब चारों ओर पाप बढ़ने लगता और धर्म का प्रकाश मध्यम होने लगता है अर्थात् चारों ओर अन्याय-अत्याचार का बोलबाला हो जाता है। )

तबहि मातु ले निज अवतारा।
पाप हीन करती महि तारा॥

(तब माता आप नये-नये रूप में अवतार लेकर सारे पृथ्वी लोक को पाप अर्थात् अन्याय-अत्याचार से मुक्त करती हो  ।)

बाल्मीकि जी थे हत्यारा।
तव प्रसाद जानै संसारा॥

(एक समय में लुटेरे, डाकू और हत्यारे के रूप में जाने वाले वाल्मीकि आपके ही प्रताप से दुनिया में आदि कवि के रूप में विख्यात हुए।)

रामायण जो रचे बनाई।
आदि कवी की पदवी पाई॥

(हे सरस्वती माता (Mata Saraswati) आपके आशीर्वाद से रामायण की रचना करके वाल्मीकि (Ramayan rachayita – Valmiki) अमर हो गये। )

कालिदास जो भये विख्याता। 
तेरी कृपा दृष्टि से माता॥

(कालिदास जिन्हें पहले मूर्ख कहा जाता था, वे आपकी ही कृपा से विश्व भर में महाकवि (Mahakavi Kalidas) के रूप में प्रसिद्ध हुए)

तुलसी सूर आदि विद्धाना। 
भये और जो ज्ञानी नाना॥

(हे माता सरस्वती इसी तरह तुलसीदास, सूरदास जैसे अनेक व्यक्ति हुए हैं, जो पहले तो साधारण मनुष्य भी न थे बाद में वो सभी आपके आशीर्वाद से जगत में प्रकाण्ड विद्वान के रूप में विख्यात हो गये।)

तिन्हहिं न और रहेउ अवलम्बा।
केवल कृपा आपकी अम्बा॥

(इन सभी महान विभूतियों को कोई और सहारा नहीं मिल सका। केवल आपकी कृपा से ही ये सब दुनिया में प्रसिद्ध हुए और आज भी इनके नाम अमर हैं । )

करहु कृपा सोइ मातु भवानी।
दुखित दीन निज दासहि जानी॥

(हे माता सरस्वती मुझे दीन-दुखी और अपना दास समझ कर हमारे ऊपर भी कृपा करो और अपना आशीर्वाद प्रदान करो । )

पुत्र करै अपराध बहूता। 
तेहि न धरइ चित सुन्दर माता॥

(हे माता सरस्वती (Saraswati Maa) आप तो जानतीं ही हैं कि पुत्र अनेकों अपराध करते हैं लेकिन माता उन अपराधों पर ध्यान नहीं देतीं हैं ।)

राखु लाज जननी अब मेरी। 
विनय करूं बहु भांति घनेरी॥

(हे माता, मैं आपसे सभी प्रकार से विनती कर रहा हूं कर रही हूं। माता आप कृपा करके मेरी लाज बचायें।)

मैं अनाथ तेरी अवलंबा। 
कृपा करउ जय जय जगदंबा॥

(हे माता, मैं तो अनाथ हूं, आप ही मेरी एकमात्र सहारा हैं। हे जगतमाता आप मुझ पर कृपा करें, आपकी जय हो, जय हो, जय-जयकार हो।)

मधु कैटभ जो अति बलवाना।
बाहुयुद्ध विष्णू ते ठाना॥

(हे माता मधु-कैटभ नामक राक्षस, जो बहुत ही शक्तिशाली थे, उन्होंने विष्णु भगवान (Visnu Bhagvan) से युद्ध छेड़ दिया।)

समर हजार पांच में घोरा। 
फिर भी मुख उनसे नहिं मोरा॥

(यह युद्ध इतना भयंकर था कि पांच हजार साल तक चलता रहा और मधु-कैटभ किसी तरह न तो हार मान रहे थे और न ही पीछे हट रहे थे।) 

मातु सहाय भई तेहि काला। 
बुद्धि विपरीत करी खलहाला॥

(उस समय माता सरस्वती (Mata Saraswati), आप ही उन दोनों का काल बनकर सामने आई और भगवान विष्णु (Bhavan Visnu) की सहायता की। आपने दोनों भयंकर राक्षसों की बुद्धि विपरीत कर दी।)

तेहि ते मृत्यु भई खल केरी। 
पुरवहु मातु मनोरथ मेरी॥

(इससे इन दोनों दुष्ट राक्षसों की मृत्यु हो गयी। इसी तरह हे माता मेरी भी मनोकामना को पूर्ण करें ।)

चण्ड मुण्ड जो थे विख्याता। 
छण महुं संहारेउ तेहि माता॥

(चण्ड मुण्ड नामक विख्यात राक्षसों का आपने माता क्षण भर में संहार करके पृथ्वी को पाप के बोझ से मुक्त किया।) 

रक्तबीज से समरथ पापी। 
सुर-मुनि हृदय धरा सब कांपी॥

(रक्तबीज जैसे भयंकर पापी हुए हैं, जिनसे देवता, ऋषि-मुनि एवं धरती सब कांपते थे।)

काटेउ सिर जिम कदली खम्बा।
बार बार बिनवउं जगदंबा॥

(आपने उस दुष्ट का सिर केला के वृक्ष के समान काट कर उसका अंत किया। हे माता सरस्वती आपसे बार-बार विनती करता हूं।)

जग प्रसिद्ध जो शुंभ निशुंभा।
छिन में बधे ताहि तू अम्बा॥

(शुंभ-निशुंभ नामक कुख्यात राक्षसों का माता आपने क्षण में वध करके धरा से पाप का भार कम कर दिया।)

भरत-मातु बुधि फेरेउ जाई। 
रामचंद्र बनवास कराई॥

(हे माता सरस्वती आपने ही दशरथ की पत्नी एवं भरत की माता कैकेयी की बुद्धि पलट श्री राम (Shree Ram Bhagwan) को 14 वर्ष का वनवास कराया।) 

एहि विधि रावन वध तुम कीन्हा। 
सुर नर मुनि सब कहुं सुख दीन्हा॥

(इस तरह से आपने पापी और अत्याचारी राक्षस रावण का वध करवाकर देवताओं, ऋषियों-मुनियों सहित सभी को सुख प्रदान किया।)

को समरथ तव यश गुन गाना। 
निगम अनादि अनंत बखाना॥

(हे माता- आपका यश प्रारंभ और अंत से परे है यानी आपका यश अनादि-अनंत है। आपके इस अनादि-अनंत यश का कोई भी नहीं गुणगान करने में सक्षम नहीं है। 

विष्णु रूद्र अज सकहिं न मारी।
जिनकी हो तुम रक्षाकारी॥

(हे माता सरस्वती आप जिसकी रक्षा करती हो उसको त्रिलोक में भगवान विष्णु (Bhawan Vishnu और भगवान शिव (Shiva Bhagavan) भी नहीं मार सकते।)

रक्त दन्तिका और शताक्षी। 
नाम अपार है दानव भक्षी॥

(हे माता-आपके नाम असंख्य हैं, जिनकी कोई गणना नहीं की जा सकती। आप ही रक्त दन्तिका, आप ही शताक्षी और आप ही दानव भक्षी हैं। )

दुर्गम काज धरा पर कीन्हा। 
दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा॥

(हे माता- आपने धरती पर कठिन से कठिन कार्य करके सभी को सुख प्रदान किया। इस जगत ने दुर्गा (Devi Maa Durga) के नाम से आपकी आराधना की।)

दुर्ग आदि हरनी तू माता। 
कृपा करहु जब जब सुखदाता॥

(हे माता-आप सभी तरह के कष्टों को मिटाने वालीं हैं। आप सुख प्रदान कर तब मुझ पर कृपा करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें।)

नृप कोपित जो मारन चाहै। 
कानन में घेरे मृग नाहै॥

(हे माता सरस्वती (Saraswati Maa) यदि कोई राजा क्रोधित होकर किसी को मारना चाहे, वन में मृग को चारों ओर से घेर कर मारने का प्रयास किया जा रहा हो, तब आप ही उसकी सहायता करके रक्षा करतीं हैं। )

सागर मध्य पोत के भंगे। 
अति तूफान नहिं कोऊ संगे॥

(समुद्र के बीच जहाज डूब रहा हो, भारी तूफान के बीच अकेला व्यक्ति फंसा हो ।)
भूत प्रेत बाधा या दु:ख में।

भूत प्रेत बाधा या दुःख में ।
हो दरिद्र अथवा संकट में॥

(किसी को भूत-प्रेत की बाधा सता रही हो या कोई घोर विपत्ति आयी हो, कोई दरिद्र हो या कोई घोर संकट में फंसा हो।)

नाम जपे मंगल सब होई। 
संशय इसमें करइ न कोई॥

(ऐसी स्थिति में आपके नाम का जाप करने से सारे दुख-संकट, दरिद्र-विपत्ति आदि सब टल जाती है और उसके घर में मंगल ही मंगल यानी शुभ ही शुभ होता है। इसमें किसी प्रकार की शंका करने का प्रश्न ही नहीं है।)

पुत्रहीन जो आतुर भाई। 
सबै छांड़ि पूजें एहि माई॥

(जिस व्यक्ति के संतान न हो रहीx हो, वह सब कुछ छोड़ कर तत्काल माता सरस्वती की पूजा करें )

करै पाठ नित यह चालीसा। 
होय पुत्र सुन्दर गुण ईसा॥

(जो भी भक्त प्रतिदिन श्री सरस्वती चालीसा का पाठ (Shri Sarawati Chalisa ka Path) करता है। उस व्यक्ति के घर में माता की कृपा से रूपवान, सुंदर, गुणवान पुत्र का जन्म होता है। जो कुल का नाम रोशन करता है।)

धूपादिक नैवेद्य चढावै। 
संकट रहित अवश्य हो जावै॥

(जो भक्त धूप-दीप, नैवेद्य यानी फल, मिष्ठान्न आदि अर्पित करके और आरती आदि करके माता के समक्ष अपना सिर झुकाता है वह अवश्य ही सभी संकटों से छुटकारा पा लेता है।)

भक्ति मातु की करै हमेशा। 
निकट न आवै ताहि कलेशा॥

(सरस्वती माता की हमेशा भक्ति करने वाले भक्त के पास कभी भी किसी तरह का क्लेश या संकट नहीं आता। )

बंदी पाठ करें शत बारा।
बंदी पाश दूर हो सारा॥

(जो भी व्यक्ति किसी कारण से कारागार में बंदी हो, वह माता के इस चालीसा का 100 बार पाठ करता है तो वह जल्द ही कारागार से मुक्त हो जाता है।)

करहु कृपा भवमुक्ति भवानी।
मो कहं दास सदा निज जानी॥

(हे माता सरस्वती मुझे अपना निजी दास समझ कर मेरे ऊपर कृपा करें। माता इस जीवन को सफल बनाकर मुझे मोक्ष प्रदान करें यानी भवसागर से पार करा दें।)

॥दोहा॥

माता सूरज कान्ति तव, अंधकार मम रूप।
डूबन ते रक्षा करहु, परूं न मैं भव-कूप॥

(हे सरस्वती माता-आपका स्वरूप यानी कांति दमकते हुए सूर्य के समान है और मैं घनघोर अंधकार के समान हूं। हे माता-मुझे डूबने से बचाओ, मेरी रक्षा करो ताकि मैं पुन: भवकूप में न पड़ूं।)

बल बुद्धि विद्या देहुं मोहि, सुनहु सरस्वति मातु। 
अधम रामसागरहिं तुम, आश्रय देउ पुनातु॥

(हे सरस्वती माता मेरी विनती सुनो। हे माता-मुझे बुद्धि के साथ विद्या एवं शक्ति का वरदान प्रदान करें। हे माता-रामसागर जैसे अधम भक्तों को शरण देकर सभी का उद्धार करें।

माता सरस्वती (Mata Saraswati) की शरण में जो व्यक्ति जाता है, पूर्ण समर्पण एवं आस्था व श्रद्धा-भक्ति के साथ सरस्वती चालीसा का नित्य पाठ करता है। वह व्यक्ति इस जीवन में धन-धान्य एवं वैभव से तो पूर्ण होता ही है साथ ही उसका यश चारों दिशाओं और चारों युगों में व तीनों लोकों में फैलता रहता है।

माता सरस्वती के ज्ञान रूपी भंडार की अपनी अलग ही महिमा है। वह इस दोहे में वर्णित हैः-
सरस्वति के भंडार की, बड़ी अपूरब बात।
ज्यों खरचै त्यों-त्यों बढ़ै, बिन खरचै घट जात॥

(माता सरस्वती के भंडार की बड़ी ही अनूठी महिमा है। इससे जितना खर्च किया जाता है यानी साझा किया जाता है, वो उतना ही बढ़ता है। यदि खर्च न किया जाये तो वो घट जाता है।)

1e1b38fc 16d7 4979 a054 bd5ef1d0eb70

Shri Saraswati Chalisa With Lyrics | Saraswati Song

जय माँ सरस्वती!

विद्या, बुद्धि, वाणी और संगीत की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की दिव्य महिमा का अनुभव करने के लिए इस श्री सरस्वती चालीसा को अंत तक श्रद्धा और भक्ति के साथ अवश्य सुनें।

कहा जाता है कि जहाँ माँ सरस्वती की कृपा होती है, वहाँ अज्ञान का अंधकार समाप्त होकर ज्ञान का प्रकाश फैल जाता है। यदि आप शिक्षा, सफलता, एकाग्रता, मधुर वाणी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हैं, तो यह दिव्य सरस्वती चालीसा आपके लिए अत्यंत शुभ है।

यह कोई साधारण भजन नहीं, बल्कि माँ सरस्वती का दिव्य आशीर्वाद है। इसलिए इस चालीसा को पूरे मन, श्रद्धा और विश्वास के साथ सुनें। माता रानी की कृपा से आपके जीवन में ज्ञान, विवेक, सफलता और सुख-समृद्धि का वास हो।

यदि आपको यह Shri Saraswati Chalisa With Lyrics | Saraswati Song पसंद आए, तो वीडियो को Like करें, अपने परिवार और मित्रों के साथ Share करें, और ऐसे ही दिव्य भजन एवं चालीसा सुनने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करना न भूलें।

अब आइए, पूर्ण श्रद्धा के साथ माँ वीणावादिनी सरस्वती की पावन चालीसा का श्रवण करें।

॥ जय माँ सरस्वती ॥

Untitled design removebg preview

TRENDING TOPICS

Got a follow-up question on this article? Go on

Generating questions...
Ask Devotional India
Ask Anything About Divinity

Devotional India Team

Devotional India is an international devotional website focused on Hindu temples, saints, spiritual teachings, mantras, and scriptures. We aim to make ancient Sanatan wisdom accessible to modern readers through authentic, informative, and spiritually enriching content.

Related Posts

Related Categories

Collaborate with us to: Spread divine knowledge & spiritual values Share your bhajans, chants, teachings & devotional art Contribute content for our digital platforms Grow your online presence with a trusted devotional brand Build a positive impact by inspiring thousands of lives If your heart beats for devotion, creativity, and service — then join us as a Digital Collaborator and be a part of this divine mission.
Through the “Submit a Temple” feature, you can share details of any temple from your city, village, or region so we can include it in our Temple Directory. This allows thousands of devotees to discover, learn, and connect with sacred places they may have never known before. You can submit: Temple name and location History and spiritual significance Photos and videos Daily rituals, timings & festivals Special features, legends, or miracles Why Submit a Temple? Preserve and share India’s spiritual heritage Help devotees explore authentic temples Support our mission of spreading devotion digitally Become a contributor to a growing spiritual community Every temple is sacred. Your one submission can help thousands connect with its divine energy. ✨ Submit a Temple today and help us expand the divine map of India!
With Live Darshans, you can: Witness real-time temple aarti & rituals Feel spiritually connected anytime, anywhere Discover temples across India Receive divine vibrations from sacred spaces Share the joy of devotion with family & friends Let devotion reach you—no matter the distance. Immerse yourself in spiritual moments as they happen. ✨ Be a Part of Live Darshans and experience divine blessings every day.
Through “Share Details About Hidden Temples”, you can help us uncover these spiritual gems and bring their glory to the world. Whether it’s a small village shrine, a forest temple, an old cave sanctum, or a deity worshipped by a local community—your contribution helps preserve and promote India’s divine heritage. You can share: Temple name & exact location History, legends & spiritual significance Photos & videos Daily rituals, timings & festivals Unique architecture or miraculous experiences Why Share Hidden Temples? Preserve forgotten sacred spaces Help devotees discover rare spiritual destinations Support cultural and spiritual awareness Contribute to India’s digital devotional map Give recognition to temples that deserve to be known Every hidden temple has a story. Your contribution can bring its divine presence to thousands of seekers. ✨ Share Details About Hidden Temples and help reveal the sacred beauty of India.
As a Divine Reporter, you can capture and share sacred moments from temples, festivals, rituals, events, and spiritual gatherings happening around you. Your contribution helps millions experience devotion, culture, and divine traditions in their purest form. Whether you are attending aarti in a local temple, witnessing a rare ritual, exploring a sacred yatra, or discovering a unique spiritual story—your reports bring these experiences to life for devotees across the world. As a Divine Reporter, you can share: Photos & videos of temple rituals and events Stories, articles, and experiences Festival updates & special celebrations Interviews with priests, devotees, saints, or artists Cultural traditions & spiritual happenings Why Become a Divine Reporter? Inspire thousands with real devotional experiences Help preserve India’s spiritual culture Give voice to temples, traditions & hidden stories Contribute to a growing global devotional platform Spread positivity, peace, and divine knowledge Your vision. Your devotion. Your reporting. Together, they can create a spiritual impact across the world. ✨ Become a Divine Reporter and help share the divine with humanity.
ॐ
We are looking for passionate Graphic & Video Editors who can help us bring devotional stories, temple experiences, and spiritual content to life through powerful visuals. If you have a heart for devotion and a talent for designing and editing, this is your opportunity to contribute to India’s growing spiritual digital movement. As a Graphic & Video Editor, you will: Create engaging devotional graphics, thumbnails & banners Edit bhajan videos, temple clips, and spiritual programs Design reels, shorts, and social media creatives Enhance storytelling with effects, transitions & layouts Work closely with our content & media team We are looking for: Creativity with a devotional touch Basic to advanced graphic/video editing skills Understanding of social media formats Ability to create clean, eye-catching designs A passion for spirituality and positive content Why Join Us? Work on meaningful devotional projects Showcase your creativity to thousands of viewers Become part of a spiritually driven digital community Develop your skills with real-world content Contribute to a mission that spreads peace & positivity If creativity is your strength and devotion is your inspiration, this is the perfect place for you. ✨ Join us as a Graphic & Video Editor and help create divine digital experiences.
Every spiritual journey is unique. Every divine moment holds the power to inspire countless hearts. Through “Share Your Spiritual Experiences,” you can tell the world about the blessings, miracles, and sacred moments that have touched your life. Whether it is a peaceful meditation insight, a temple darshan that moved you, a dream with divine guidance, a life-changing blessing, or a powerful moment of devotion—your story can bring hope, faith, and positivity to many seekers. You can share: Personal spiritual experiences Miracles or blessings you witnessed Temple visits & divine encounters Moments of deep meditation or awakening Stories that strengthened your faith Why Share Your Experiences? Inspire thousands of devotees across the world Spread positivity and strengthen someone’s faith Become a part of our global spiritual community Contribute to the collective wisdom of seekers Help others feel connected, supported, and uplifted Your story matters. Your experience can become someone’s source of strength and hope. ✨ Share Your Spiritual Experiences and let your journey light the path for others.




    Supported: PDF, Excel, Word, JPG, PNG — Max 10 MB

    Some spiritual moments are so powerful that they deserve to be seen, felt, and experienced by many. Through “Share Your Divine Video Experiences,” you can upload videos capturing your sacred journeys, temple visits, miracles, blessings, rituals, or moments of deep devotion. Your videos have the power to spread positivity, awaken faith, and inspire thousands of devotees around the world. You can share videos of: Temple darshans & aartis Special rituals, festivals & celebrations Divine moments during yatras or pilgrimages Personal spiritual experiences or blessings Miraculous events or heart-touching stories Why Share Your Divine Videos? Let others experience sacred moments visually Inspire devotees with real spiritual experiences Contribute to India’s digital devotional library Spread peace, faith, and divine vibrations Help preserve rare rituals and traditions Your divine moments can uplift many hearts. Let your video become a light for others. ✨ Share Your Divine Video Experiences and let the world feel the grace you witnessed.
    Have a question, suggestion, or something you’d like to share? We’re here to listen. Whether it’s feedback, spiritual queries, collaboration ideas, or support-related messages—simply reach out and write to us. Your thoughts matter, and we’re always happy to connect with you. ✨ Just write to us, and we’ll get back to you with love, support, and guidance.

    सर्वं खल्विदं ब्रह्म

    अहं ब्रह्मास्मि

    ब्रह्मैव भवति